टीम अनंत सोच 

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 8 अक्टूबर को सिग्नेचर टावर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के संस्थापक के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

शिविर में कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड की धनबाद शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं, फेयरडेल बैंक के कर्मचारियों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में श्री प्रश्नजीत घोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की ओर से कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार एवं ब्लड डोनेशन प्रोग्राम पदाधिकारी कुमार मधुरेन्द्र सिंह, सुश्री बेनजीर परवीन तथा वाइस पैट्रन रवि श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

फेडेरल बैंक की ओर से चौधरी कुलदीप और सुंदरम सिंह ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया और स्वयं भी स्वेच्छा से रक्तदान किया।

वहीं, सदर अस्पताल धनबाद की टीम के सदस्य शर्मिषटा चटर्जी, भजदेव बाऊंरी, शत्रुध्न पासवान और विनोद कुमार ने शिविर में रक्त संग्रह किया। शिविर के दौरान कुल 11 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे सदर अस्पताल धनबाद के ब्लड यूनिट को सुपुर्द किया गया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजनों के जरिए लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *