टीम अनंत सोच 

धनबाद: दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बलियापुर हीरक रोड स्थित भूइफोर मंदिर के समीप द लाईट हॉउस रिजॉर्ट में 10 अक्टूबर 2026 को भव्य डांडिया नाइट 2.0-26 का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने डांडिया नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा भारती की अध्यक्ष शकुन्तला जी, शिल्पा जी और सुधा सहाय सहित अन्य महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मां दुर्गा की आरती की गई और सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का संचालन इवेंट प्लानर उज्ज्वल, देव और शिवम ने अपने आकर्षक अंदाज में किया।

डांडिया नाइट के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नृत्य-संगीत और आपसी मेलजोल ने आयोजन को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर आयोजिका श्रीमती सुधा सहाय ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। नवरात्रि के अवसर पर डांडिया जैसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और उत्साह को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से राखी, मीरा, बबली सिन्हा, स्नेहा, सत्या, संजना, कविता, अन्नू, रीता, पूनम, अंजू, रानी, पिंकी, मुनमुन, सरिता, काजल, संगीता, प्रीति, निधि, राधा, सृष्टि, सुजाता, नम्रता, नूतन, सीमा, टुकटुक और श्रद्धा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *