टीम अनंत सोच 

धनबाद: कार्मिक नगर में साधना डांस एंड ज़ुम्बा स्टूडियो की ओर से भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संगीत, नृत्य और उत्साह से पूरा परिसर उत्सवी रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने समूह में डांडिया खेलते हुए जमकर मस्ती की और अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में चंदन स्टूडियो ने धनबाद स्टूडियो पार्टनर के रूप में सहयोग दिया। कार्यक्रम को और रोमांचक बनाने के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आपसी मेलजोल को मजबूत करने का अवसर प्रदान करना था।

साधना डांस एंड ज़ुम्बा स्टूडियो की संस्थापक एवं कार्यक्रम की आयोजिका प्रियंका सेनगुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

संगीत, डांडिया और उल्लास से भरे माहौल के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *