टीम अनंत सोच 

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद (IRCS) की धनबाद जिला शाखा के पूर्व ब्लड बैंक भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर रेडक्रॉस सोसाइटी को विधिवत सौंपने की दिशा में पहल की गई है। इस संबंध में झारखंड के राज्यपाल सचिवालय ने धनबाद के उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, IRCS जिला शाखा को पत्र लिखकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

राज्यपाल सचिवालय के उप सचिव सागर कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि IRCS धनबाद के कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह ने पूर्व के ब्लड बैंक भवन को रेडक्रॉस सोसाइटी को विधिवत हस्तांतरित कराने का अनुरोध किया था। पत्र के अनुसार, संबंधित भवन और मामले से जुड़े अभिलेखों को सिविल सर्जन, धनबाद के कार्यालय से मुक्त कराकर IRCS धनबाद को सौंपने का आग्रह किया गया है।

पत्र में उपायुक्त से अनुरोध किया गया है कि मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए की गई कार्रवाई से राज्यपाल सचिवालय को अवगत कराया जाए।

इस पत्र की प्रतिलिपि IRCS धनबाद के कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेंद्र सिंह को भी सूचनार्थ भेजी गई है। अब इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *