लगातार चौथे वर्ष आयोजित हुआ कार्यक्रम, बच्चियों को श्रृंगार सामग्री, बैग और गमछा भेंट कर दिया सम्मान का संदेश

टीम अनंत सोच 

धनबाद: सामाजिक संस्था सेवा और समर्पण की ओर से एसएनएमएमसीएच अस्पताल में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में 251 बच्चियों का कन्या पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। संस्था के सदस्यों ने बच्चियों के बीच खुशियां बांटते हुए उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को श्रृंगार सामग्री, बैग और उपयोगी गमछा भेंट किया गया। संस्था का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों के बीच अपनापन, सकारात्मकता और सहयोग की भावना को मजबूत करना था। इस पहल के माध्यम से संस्था ने संदेश दिया कि जरूरतमंद बच्चों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, मिल्टन पार्थ सारथी सह सांसद प्रतिनिधि तथा पैरेंट्स कोच नमिता झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया और सामाजिक कार्यों में उनके सहयोग एवं योगदान के प्रति आभार जताया गया।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था की सदस्य सुप्रीति वर्मा, काजल झा, मनीषा सिंह, रेखा शर्मा, सुरभि, स्नेहा, हेमा, मृदुला श्रीवास्तव, संगीता चटर्जी, पूजा रानी, प्रवाह सिन्हा, मोनिका, छवि महतो सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संस्था सेवा और समर्पण पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने और उनके जीवन में खुशियां लाने का प्रयास कर रही है। संस्था का मानना है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

सेवा और समर्पण का संदेश है— “सेवा ही हमारा संकल्प, समर्पण ही हमारी पहचान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *