टीम अनंत सोच 

धनबाद: धनबाद स्थित बीसीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल में दीक्षा महिला मंडल, बीसीसीएल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीआईएसएफ के जवानों, बीसीसीएल कर्मियों समेत अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस मौके पर दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने आम लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *