बर्थडे पार्टी में अभिजीत सिंह की हत्या का मामला, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

टीम अनंत सोच 

धनबाद: अभिजीत सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल ले जाने से पहले पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर सड़क पर पैदल परेड कराई।

मामला 19 अक्टूबर का है, जब एक होटल में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह पर हमला किया गया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर धनबाद पुलिस ने पांच युवकों को आरोपी बनाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *