
टीम अनंत सोच
धनबाद : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की पहल पर श्रीमती पूजा रत्नाकर को धनबाद मंडल की मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन को रेलवे की परामर्श व्यवस्था में महिला भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
DRUCC के माध्यम से रेल यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा, रेल सेवाओं की गुणवत्ता और यात्रियों को होने वाली समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाता है। पूजा रत्नाकर के सदस्य मनोनीत होने से इन विषयों पर महिलाओं के दृष्टिकोण और उनकी जरूरतों को भी समिति के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
इस पहल को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि महिलाओं को केवल सम्मान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जिम्मेदारी सौंपना और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करना भी जरूरी है। सांसद ढुल्लू महतो की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ और ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास’ के संकल्प की भावना को आगे बढ़ाने वाली है।
पूजा रत्नाकर के मनोनयन पर सांसद ढुल्लू महतो के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वहीं, उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। उम्मीद जताई गई कि वे रेल यात्रियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ ही यात्री सुविधाओं में सुधार और बेहतर रेल सेवाओं के लिए सक्रिय योगदान देंगी।
महिला सशक्तीकरण का वास्तविक अर्थ महिलाओं को सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित स्थान देना है। जब महिलाओं की आवाज नीति और व्यवस्था तक पहुंचती है, तभी उनकी भागीदारी सार्थक बनती है।

