584 सदस्यों एवं परिवारों की सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह ने बांधा समां

टीम अनंत सोच 

धनबाद: मारवाड़ी विकास ट्रस्ट, धनबाद की ओर से दीपावली के शुभ अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को फॉरेस्ट रिसॉर्ट में भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में ट्रस्ट के 584 सदस्यों के साथ झरिया, सिंदरी, पाथरडीह, डिगवाडीह, कतरास, चिरकुंडा समेत पूरे धनबाद जिले के मारवाड़ी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ शाम चार बजे हुआ। उद्घाटन सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और जादूगर शो ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के संयोजक संजय जैन ने अतिथियों एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेंद्र तुलस्यान ने उद्घाटन संबोधन दिया, जबकि सचिव सुनील मित्तल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख सहयोगियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष योगेंद्र तुलस्यान, सचिव सुनील मित्तल, संयोजक संजय जैन, सह-संयोजक आकाश जिंदल एवं संयुक्त सचिव सतीश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्मान समारोह में भाग लिया। साथ ही समाज के विशिष्ट सदस्यों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में गोल्डरेज इंटीरियो फर्नीचर के सीईओ मनोज जैन एवं अमित जैन, श्रीनाथ मार्बल के विकास गुप्ता एवं वीके गुप्ता, मानसरोवर के विनोद तुलस्यान एवं विनीत तुलस्यान, तनिष्क के हरगोविंद अग्रवाल एवं मनमोहन अग्रवाल, वैलेंटिनो ग्रीन होटल के राहुल डोकानिया तथा 99 बिल्डर्स के श्याम पांडेय को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य सहयोगियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का भी अभिनंदन किया गया।

समारोह के दौरान हाउजी खेल का शुभारंभ वेद प्रकाश केजरीवाल ने किया। वहीं महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में रंगोली, सज्जा और दीप थाली प्रतियोगिताओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया। इन प्रतियोगिताओं का संचालन रिपल चौधरी के नेतृत्व में किया गया। योगिता जी की विशेष प्रस्तुति ने भी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में रंगोली एवं दीप थाली सजाओ प्रतियोगिता, बच्चों के विशेष खेल, चार टेबल गेम्स, हाउजी, जादूगर शो, रिम्पल एंड छोटा लिया का रिंग डांस, ऑर्केस्ट्रा पार्टी और भजन संध्या शामिल रहे। पूरे आयोजन में परिवारों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हाउजी गेम के बाद अनिल गुप्ता के संयोजन में 200 दीपकों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और उत्सव का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेंद्र तुलस्यान, संयोजक संजय जैन, सचिव सुनील मित्तल, सह-संयोजक आकाश जिंदल, संयुक्त सचिव सतीश अग्रवाल तथा प्रमुख भोजन व्यवस्थापक अनिल गुप्ता एवं हरिभाई जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आरबी गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। दीपावली स्नेह मिलन समारोह ने समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने, आपसी सौहार्द बढ़ाने और पारिवारिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *