टीम अनंत सोच 

धनबाद: श्री रविंद्र किशोर सिन्हा के निधन पर संगत पंगत ट्रस्ट, धनबाद एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, धनबाद की ओर से हीरापुर स्थित होटल वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान, व्यक्तित्व एवं प्रेरणादायी जीवन को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री आर.के. सिन्हा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने कार्यों, विचारों और मार्गदर्शन से समाज में जो योगदान दिया, वह हमेशा याद किया जाता रहेगा। उनका जीवन समाज के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा, अमितेश कुमार सहाय, अयोध्या प्रसाद, अमरेंद्र कुमार सहाय, संजीव रंजन (राजा), उपेंद्र कुमार वर्मा, रवि भूषण श्रीवास्तव, दिलीप कुमार कर्ण, संजय कुमार, उदय शंकर, संजय सिन्हा, कुंदन सिन्हा, सुमन सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, प्रियंका कुमारी, आशीष सिन्हा, सुबोध कुमार, राजीव कुमार श्रीवास्तव, असित कुमार सिन्हा, रिंटू सिन्हा, मानस कुमार एवं विक्कू मालाकार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *