नगर आयुक्त को समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने ईमेल कर मांग की, उपायुक्त, धनबाद, महापौर और वार्ड पार्षदों को भी भेजी प्रतिलिपि

टीम अनंत सोच
धनबाद: बरटांड़ स्थित फूड बॉक्स क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर क्षेत्र में पांच से सात वाटर प्यूरीफायर लगाने का आग्रह किया है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि वर्तमान में क्षेत्र में बोरिंग के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में आम लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर वाटर प्यूरीफायर लगाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया है कि फूड बॉक्स बरटांड़ क्षेत्र में कम से कम पांच से सात वाटर प्यूरीफायर लगाए जाएं, ताकि लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सके।
उन्होंने नगर निगम से एक्वागार्ड, केंट, वोल्टास अथवा अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के वाटर प्यूरीफायर की व्यवस्था अविलंब कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित विभाग को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
पत्र की प्रति उपायुक्त, धनबाद, धनबाद नगर निगम के महापौर तथा पार्षद अशोक पाल, मनोरंजन सिंह एवं प्रफ्फुल मंडल को भी आवश्यक कार्रवाई एवं संज्ञान के लिए भेजी गई है।

