डीएमएफटी के सहयोग से यक्ष्मा मरीजों को मिला पोषण सहायता का लाभ

टीम अनंत सोच
धनबाद: विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर 14 नवंबर 2026 को यक्ष्मा इकाई, धनबाद में 56 टीबी मरीजों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया गया। डीएमएफटी से प्राप्त पोषण पोटली मरीजों को सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार, डीएमएफटी के गुलशन कुमार एवं वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह के हाथों प्रदान की गई।
इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराना और उनके उपचार के दौरान स्वास्थ्य में सुधार लाना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉट्स प्लस सुपरवाइजर सुश्री खुशबू कुमारी, यक्ष्मा परिदर्शक संजय कुमार जायसवाल सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
