टीम अनंत सोच 

धनबाद : धनबाद में बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ऊर्जा मित्रों ने बुधवार को झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ के बैनर तले अधनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ऊर्जा मित्रों ने लाल झंडे और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर बिजली विभाग के प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शनकारियों ने धनबाद और चास अंचल के ऊर्जा मित्रों का लंबित मानदेय जल्द भुगतान करने की मांग की। उनका कहना है कि ऊर्जा मित्र शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग और बिलिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

अपनी मांगों को लेकर ऊर्जा मित्रों ने जेबीवीएनएल के अंचल कार्यालय धनबाद से प्रदर्शन शुरू किया, जो जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक मुख्यालय तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन से जल्द पहल कर बकाया मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *