टीम अनंत सोच 

धनबाद : धनबाद के सांसद ढुलू महतो की पुत्री के विवाह समारोह को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सक्रिय है। सोमवार को धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार चिटाही पहुंचे और विवाह समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त एवं एसएसपी ने सांसद ढुलू महतो एवं विधायक के साथ समारोह स्थल पर पहुंचने वाले विशिष्ट अतिथियों (वीआईपी एवं वीवीआईपी) के आगमन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वागत-सत्कार समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल और अतिथियों की सुविधा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विवाह समारोह की भव्यता और बड़ी संख्या में अतिथियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में जुटा है। अधिकारियों ने समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया।

सांसद की पुत्री के विवाह के इस शुभ अवसर को यादगार बनाने के लिए आयोजन स्थल पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन की प्राथमिकता समारोह में शामिल होने वाले सभी अतिथियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *