टीम अनंत सोच

धनबाद: धनबाद के कुम्हारपट्टी स्थित नवनिर्मित अघोर आश्रम में मंगलवार से मां तारा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुई।

तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।मां तारा भक्त मंडली के तत्वावधान में आयोजित कलश यात्रा आश्रम परिसर से प्रारंभ होकर मनईटांड़, पुराना स्टेशन रोड और रेलवे कॉलोनी होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु शोभायात्रा के रूप में पुनः आश्रम लौटे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी दिलीप सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने मां तारा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य पुजारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन नगर भ्रमण के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार मां तारा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं तीसरे और अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में गुरु चंद्रभूषण चौधरी, अनिकेत रॉय, सुधीर अघोरी, बड़े महतो, पिंटू मोदी, तारक दा, गौतम सिंह समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *