टीम अनंत सोच 

धनबाद: सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के पास मधु लक्खी ज्वेलर्स में शनिवार सुबह चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने दुकान के बगल में मौजूद एक कारपेंटर की दुकान के रास्ते दीवार में सेंध लगाकर ज्वेलरी शोरूम में प्रवेश किया और करीब डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।

चोरी के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसका डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर दीवार में सेंध लगाकर चोरी किए जाने का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान संचालक ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *