चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद :आज विश्व की प्रतिष्ठित ट्रक और बस निर्माता कंपनी भारत बेंज ने गेनवेल ट्रकिंग के साथ मिलकर नई डीलरशिप की शुरुआत की। यह डीलरशिप गोविंदपुर के कांड्रा में स्थापित की गई है। गेनवेल देश की अग्रणी माइनिंग मशीनरी बनाने वाली कंपनियों में से एक है, जिससे यह साझेदारी माइनिंग सेक्टर के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उद्घाटन समारोह में गेनवेल कंपनी के डायरेक्टर दीपक जोली, सर्विस हेड प्रवीण झा, सेल्स हेड अभिषेक सिंह, भारत बेंज के माइनिंग बिजनेस हेड गौरव बस्सी तथा झारखंड–बंगाल रीजन के सर्विस मैनेजर उमेश देशमुख शामिल हुए।

कंपनी के डायरेक्टर एवं सीईओ दीपक जोली ने बताया कंपनी ने आज दो नई डीलरशिप ऑफिस की शुरुआत की है, एक धनबाद (झारखंड) में और दूसरा दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) में। इससे पूर्वी एवं उत्तर भारत के सभी क्रेताओं को फायदा मिलेगा, गेनवेल कंपनी 80 वर्षों से भारतवर्ष में  सेवा दी है। धनबाद, गोविंदपुर में नई डीलरशिप के शुरू होने से झारखंड और बंगाल के माइनिंग सेक्टर को विश्व-स्तरीय माइनिंग ट्रक, खदानों में चलने वाले विशेष वाहनों के साथ-साथ बेहतर सर्विस और सपोर्ट सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

इस पहल से दोनों राज्यों में माइनिंग ट्रांसपोर्ट और मशीनरी सेवाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *