
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद को धनबाद जिले के 36 विधालयों में जाकर वहां के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की अनिवार्यता को लेकर सभी स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जानी हैं। उसी क्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की मास्टर ट्रेनर सह कोषाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक ने बच्चों को आकस्मिक परिस्थिति आने पर कैसे दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए फर्स्ट एड देना है की विस्तृत जानकारी लोगों को कर के दिखाई।
आज यूपीजी +2विद्यालय,आमटाल एवं केजीवीभी विधालय, बलियापुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज ,धनबाद के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं फर्स्ट एड एवं अन्य विषयों पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत कराया गया। साथ ही साथ युथ रेडक्रॉस का चयन, माॅक ड्रिल, फर्स्ट एड संबंधी ट्रेनिंग की प्रक्रिया प्रधानाचार्य की उपस्थिति में शुरू की गई।
इस कार्यक्रम को करने के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, कुमार मधुरेन्द्र सिंह कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार, श्वेताम्बरा पाठक, कोषाध्यक्ष सह ट्रेनर, वाईस पैटराॅन सदस्य एडवोकेट बिजेंद्र कुमार सिंह एवं आजीवन सदस्य प्रकाश लायक उपस्थित थे।
आज इस कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा विभाग की ओर टीबी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत 90 बच्चों का बलगम जांच के लिए सैंपल लिया गया जिसे जांच कर रिपोर्ट दी जायेगी।
यह जानकारी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि आज इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का पांचवा दिन है आगे और 31 दिन यानी कुल 36 दिनों का कार्यक्रम सरकारी स्कूलों+2 विद्यालय में है। कार्यक्रम की अंतिम तिथि 03-02-2026 निर्धारित की गई है।
