टीम अनंत सोच 

धनबाद: धनबाद 

के बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजार समिति प्रांगण में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

कार्यक्रम में बरवड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान बैंक मोड़ चैंबर के पूर्व अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, बाजार समिति चैंबर के सचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक कटेसरिया, संरक्षक गुलाब सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में चैंबर के पदाधिकारी, सदस्य और व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विवेक अग्रवाल, सुरेंद्र जिंदल, विनोद गुप्ता, विकास कंधवे, जसविंदर सिंह, संतोष सिंह, विनय अग्रवाल, किशन कादमिया, इंद्र अग्रवाल, रंजीत साव, संजय भुवानियां, सुधीर बंसल, बिट्टू लाडिया, अरविंद सतनालिका, रिंकू बंसल, प्रवीण गोयल समेत सैकड़ों व्यापारी, मोटिया मजदूर और बच्चे शामिल हुए।

झंडोत्तोलन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *