मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में प्रभारी जन शिकायत कोषांग श्री नियाज अहमद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम जनों की शिकायत सुनी। शिकायत के निष्पादन के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आमजनों के आवेदन अग्रसारित किए। 

जनता दरबार में बरवाअड्डा, तोपचांची, चिरकुंडा, महुदा, तेतुलमारी, गोविंदपुर, टुंडी, केन्दुआडीह सहित अन्य क्षेत्र से आमजन पहुंचे थे।

जनता दरबार में ऑनलाइन पंजी टू में नाम दर्ज कराने,‌ जबरन भूमि पर कब्जा करने, विस्थापन, पुनर्वास एवं मुआवजा का भुगतान होने तक तेतुलमारी में ब्लास्टिंग एवं खनन कार्य पर रोक लगाने, एनएच 2 द्वारा जमीन अधिग्रहण का मुआवजा नहीं चुकाने, गलत आधार कार्ड से जमीन की रजिस्ट्री करा लेने, जमीन का ऑनलाइन रसीद निर्गत कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *