मनीष रंजन की रिपोर्ट 

बलियापुर/धनबाद: दिनांक 24-11-2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राज्यपाल सचिवालय के द्वारा निर्गत पत्र पत्रांक संख्या 2316 दिनांक 22.08.2025 एवं झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा निर्गत पत्र पत्रांक संख्या ME/01/1348/2025/3978 दिनांक 16.10.2025  एवं असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद के पत्रांक संख्या 2911दिनांक 10/1125 के आलोक में झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद एवं  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर में  किया गया।

आज के रक्तदान शिविर संयुक्त सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद श्री दिलीप सिंह, नोडल पदाधिकारी ब्लड डोनेशन प्रोग्राम भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज बेनज़ीर परवीन, सांसद प्रतिनिधि बॉबी पाण्डे  एवं प्रभारी  चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर डाॅ राहुल, बी टी टी बिपाशा महतो के नेतृत्व में किया गया 

संग्रहीत रक्त  सदर अस्पताल धनबाद  के ब्लड सेंटर को सुपुर्द कर दिया गया। सदर अस्पताल से उदय कुमार, आशीष कुमार, शत्रुघ्न आदि ने रक्त संग्रह किया। सभी डोनर को सर्टिफिकेट और डोनर कार्ड दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *