मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: आयुष फाउंडेशन धनबाद ने मकर संक्रांति के पूर्व  बेलगढिया क्षेत्र में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच पुराने एवं नए वस्त्रों के साथ-साथ खाने-पीने की सामग्री का वितरण किया गया।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि पर्व को सेवा और दान–पुण्य के रूप में मनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

आज के इस कार्यक्रम में अध्यक्ष गणेश शर्मा,सचिव अर्पिता अग्रवाल, मिडिया प्रभारी कृष्णा अग्रवाल एवं सक्रिय सदस्य निरूपमा ,बाबू लाल, किसान विकास ट्रस्ट मगधेश कुमार एवं ममता साहनी उपस्थित थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बेलगढ़िया निवासी आरती देवी का विशेष सहयोग रहा। सभी सदस्यों ने सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

आयुष फाउंडेशन धनबाद की सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *