

चंदन पाल की रिपोर्ट
धधबाद: नयी फसल के तैयार होने की खुशी में पंजाबी समुदाय की ओर से मनाया जाने वाला त्योहार लोहड़ी धनबाद में भी मंगलवार की रात धूम धाम से मनाया गया। शक्ति मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पंजाबी समुदाय के साथ साथ गैर पंजाबी लोग भी खुशियां मनाने पहुंचे। त्योहार को लेकर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। विधि विधान के साथ यहां लोहड़ी जलायी गई। परंपरा के अनुसार लोगों ने अग्नि की परिक्रमा कर उसमें गुड, रेवड़ी, बादाम, तिल, चूड़ा डालकर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ढोल ताशे के साथ जमकर भांगड़ा किया और एक दूसरे को बधाई दी।
