मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर की आमसभा अग्रसेन भवन, हीरापुर में हुई।  बैठक में 2023-25 का लेखा जोखा पेश किया गया। उसके बाद वर्ष 2025-27 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। 

वर्ष 2025-27 के लिए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निवर्तमान अध्यक्ष श्री संजीव चौरसिया लगातार चौथी बार चुने गए। सचिव पद पर श्री अमोद कुमार श्रीवास्तव सर्वसम्मति से चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनीष रंजन लगातार आठवीं बार चुने गए। 

आमसभा में संरक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, श्री अशोक भट्टाचार्य, श्री विनोद भाटिया, श्री हीरालाल साव, विनोद अग्रवाल, आशीष वर्मा, श्री बृजलाल अग्रवाल, किशन चौरसिया, चंचल चौरसिया, मंजर आलम, बुला चंद्रा, आनंद कुमार, राजेश साव, संजीव जिंदल, आशीष जिंदल, मोहित अग्रवाल, कुणाल सिंह, शांतनु पाल, रंजन गुप्ता, अशोक प्रसाद, नारायण कर्ण, ललित अग्रवाल, चंदन मोइत्रा, मो नईम सहित चैंबर के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *