

मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: बीबीएमकेयू में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्नाद 2026 के अंतर्गत गुरूनानक कॉलेज ने ओवरऑल प्रथम स्थान पर रहने का गौरव प्राप्त किया। अंतर कॉलेज क्वीज प्रतियोगिता में गुरूनानक काॅलेज के तरफ से मयंक तोमर, आनंद रंजन एवं एहसान हुसैन ने द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। ज्ञात हो कि मयंक तोमर अपने काॅलेज के तरफ से लगातार हिस्सा लेकर प्रतियोगिता में स्थान अर्जित कर काॅलेज का नाम रौशन करते हैं। मयंक तोमर धनबाद के बहुचर्चित सामाजिक कार्यकर्त्ता कुमार मधुरेन्द्र सिंह के पुत्र हैं। अपने पुत्र की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
