चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी बाजार में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते 12 से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में राशन, पूजा सामग्री, सब्जी और अन्य कई दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम एक-एक कर चार दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

घटना की जानकारी मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक सह मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। बता दें कि यहां हुई अगलगी की यह घटना कोई पहली घटना नही है, इससे पूर्व भी कई बार यहां इस तरह की अगलगी की घटना घट चुकी है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना उठाना पड़ रहा है। वहीं, प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *