चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बुधवार को धनबाद टाउन हॉल में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आदित्य रंजन ने की, जिसमें एसएसपी प्रभात कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिस तरह नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, उसी तरह होली का त्योहार भी शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर धारा 160 का उपयोग भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने जिलेवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं और सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *