

चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद: धनबाद परिसदन में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी 07-04-2026 से गोविंदपुर में प्रस्तावित सत्याग्रह कार्यक्रम की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सरकार की नीतियों के खिलाफ जन-आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि संगठन को जिले से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए, ताकि आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से युवाओं की आकांक्षाओं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह अभियान पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।
जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि कार्यकारिणी की यह बैठक संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और युवाओं को जोड़ने के मुद्दे पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, उपाध्यक्ष आमिर हाशमी, प्रदेश महासचिव सह धनबाद प्रभारी फहद खान, राजीव रंजन कुमार, योगेंद्र सिंह जोगी, जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो, महासचिव विक्की कुमार, युसुफ अंसारी, कायदे आजम, अमानत हुसैन, सोहेल परवेज, शिवनाथ दास, राहुल बावरी, जोगिंदर महतो, विकास कुमार सिंह, मनीष कुमार, गणेश महतो और मिथुन मोदक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
