

चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद: केन्दुआडीह में भू-धंसान और गैस रिसाव से प्रभावित लोगों की पीड़ा जानने शुक्रवार सुबह निरसा विधायक अरूप चटर्जी मौके पर पहुंचे। उनके साथ आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
प्रभावित परिवारों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उन्हें अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। बेलगढ़िया में दिए जा रहे क्वार्टर को उन्होंने रहने के लायक नहीं बताया और रोजगार को लेकर भी असमंजस जताया।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज विधानसभा तक पहुंचेगी और बिना जनता की सहमति कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
मंटू महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि 23 अप्रैल को हजारों लोगों के साथ आंदोलन किया जाएगा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
