मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: 18-04-2026 को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के तत्वावधान में मिश्रडीह में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लगभग दो घंटे तक चला, जिसमें कुल 105 पुरुष एवं महिला मरीजों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया।

इस दौरान 70 लोगों का ब्लड एवं ब्लड प्रेशर जांच किया गया, जबकि 65 मरीजों को डॉक्टर के परामर्श के बाद दवाइयाँ प्रदान की गईं।

आज के शिविर को सफल बनाने में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, आजीवन सदस्य संजय जायसवाल, डॉ रमेश कुमार शर्मा, डाॅ जालंधर सिंह, सहयोगी जी. एन. ओझा, ग्रामीण अरविन्द पाठक एवं चालक कृष्ण कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *