मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: शहरी क्षेत्र के विकास की रूपरेखा नगर निकाय विभाग की होनी चाहिए ताकि शहर में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति एवं सफाई की व्यवस्था नियमित हो। ऐसे में धनबाद नगर निगम के अंतर्गत भी सभी की व्यवस्थता दी गई है और वह कागजी आदेश में भी है। धनबाद में भी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पथ निर्माण विभाग को धनबाद नगर निगम के अंतर्गत संचालन करने के लिए धनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता और लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह को पत्र लिखकर ईमेल कर नगर आयुक्त एवं नगर निगम की कोर कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक कर इसपर चर्चा करने की अपील की है। 

उन्होंने इस तरह की व्यवस्था होने से धनबाद नगर निगम क्षेत्र के सभी 55 वार्डों में पेयजलापूर्ति एवं सड़क निर्माण में तेजी आने से शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी एवं जनसमस्याओं का समाधान भी त्वरित होगा।

उन्होंने पत्र की प्रति नगर विकास मंत्री, झारखंड सरकार, प्रधान सचिव, नगर विकास विभाग, झारखंड सरकार, नगर आयुक्त, धनबाद, उप महापौर एवं नगर निगम के कोर कमिटी सदस्य को इस पर विचार कर संज्ञान लेने को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *