मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को धनबाद में भी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद भवन में अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह एवं नोडल ब्लड डोनेशन प्रोग्राम बेनजीर परवीन ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के सभी सदस्यों एवं आमजन से इस विशेष रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की अपील की है।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद के तरफ से ही धनबाद व्यवहार न्यायालय मध्यस्थता केंद्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदान होने की संभावना है।

रक्त संग्रह एसएनएमएमसीएच की टीम द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *