मत प्रतिशत बढाने को लेकर नगर निगम ने निगम कार्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दे नजर जिले भर में जिला प्रशासन के आदेश के बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह धनबाद नगर निगम कार्यालय के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसकी शुरूआत धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त रविराज शर्मा कर रहे थे।
हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने वोट अधिकार के प्रति जागरूक करने को लेकर था। साथ ही नए मतदाताओं को अपने मताधिकार को लेकर जागरूक किया जाना है ताकि नए वोटर अपने मताधिकार को समझ सके। सही प्रत्याशी का चयन कर सके।
इस दौरान नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने सेल्फी बोर्ड में सेल्फी खिंचवाया। नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने बताया कि लोकसभा 2024 को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिले के हर क्षेत्र में वोट प्रतिशत बढ़े और लोग जागरुक हो सके। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, संतोषिनी मुर्मू सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *