


चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद : शहर के डीएवी प्लस 2 उच्च विद्यालय में आज का दिन देशभक्ति और प्रेरणा से सराबोर रहा, जब महान क्रांतिकारी के प्रपौत्र अमित आजाद ने छात्रों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान अमित आजाद ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाएं सुनाईं। उनका संबोधन सुनकर छात्र न सिर्फ भावुक हुए, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर भी जागरूक नजर आए।
अमित आजाद, जिन्हें देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है, इन दिनों पूरे देश में युवाओं को जागरूक करने के अभियान में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत वे एक वर्ष में लगभग 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं और 1600 से अधिक स्कूलों में पहुंचकर छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों से परिचित करा चुके हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए करीब 7 लाख 32 हजार क्रांतिकारियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से इतिहास को जानने, समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वे लखनऊ में की 151 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण का संकल्प ले चुके हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस महान क्रांतिकारी से प्रेरणा ले सकें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
