

चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद: झारखंड में 12 अप्रैल को होने वाली उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को कदाचार मुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए जिला पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार देर रात पूरे जिले में एक साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान होटलों, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जांच की गई और उनकी पहचान सत्यापित की गई।
इतना ही नहीं, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
पुलिस ने साफ किया है कि नकल या किसी भी तरह की गड़बड़ी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
