मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद:धनबाद के बालाजी पेट्रोल पंप के समीप श्याम विहार कॉलोनी स्थित दी लाईट हाऊस रिसॉर्ट में मदर्स डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम की आयोजिका सुधा सहाय ने मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सर्व शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं अतिथियों ने स्नैक्स, ठंडे पेय और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संजना सिंह ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती शकुंतला मिश्रा, श्रीमती मिनी सिद्धार्थ सिंह, राधा अग्रवाल, साधना सूद, श्रीमती शारदा सिंह (जिप अध्यक्ष) तथा विभा रानी,महिला मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बबीता बरनवाल, सत्य सिंह, ज्योति राणा, कविता पाठक, अनुराधा, प्रीति सिंह, निधि, पिंकी, गीता, संगीता, रंजन, पूनम, सुभद्रा, अनीता, मोनिका, बबीता सिंह राजपूत, आभा, पुष्पा, रितु, अर्पिता, पारुल, नीलम, प्रीति, निशा, नूतन, मीरा, नीता, सोनी, किरण, अंजू सहित कई महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *