टीम अनंत सोच

धनबाद: धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के अध्यक्ष श्री संजीव चौरसिया एवं सिंदरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार दीपू के नेतृत्व में अपने मार्केट क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मेयर श्री संजीव सिंह के आवास सिंह मेंशन में जाकर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चैंबर के तरफ से बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

नगर निगम के स्वामित्व वाली दुकानों के किराये के भुगतान को लेकर विलंब शुल्क बहुत ज्यादा लगाया जा रहा है जिसे हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही पार्क मार्केट क्षेत्र एवं सिंदरी के मार्केट क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने, पार्क मार्केट स्थित विवेकानंद चौक के पास जर्जर यूरिनल को तोड़कर नया बनाने, सिंदरी मार्केट क्षेत्र में नाली का निर्माण, मास्ट लाईट लगाने, यूरिनल निर्माण तथा कुड़ा डंप करने के लिए जगह देने को लेकर ज्ञापन दिया गया।

मेयर संजीव सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना एवं सभी तथ्यों को देखकर समस्याओं के जल्द समाधान की बात कही।

प्रतिनिधिमंडल में धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के संरक्षक सर्वश्री अशोक भट्टाचार्य, हीरा साव, विनोद भाटिया, विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन एवं सिंदरी चैंबर के महासचिव संजय प्रसाद,कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, उपाध्यक्ष बासुकी नाथ सिंह, राजीव रंजन मुन्ना एवं भरत गोसाई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *