टीम अनंत सोच 

धनबाद: धनबाद सदर थाना क्षेत्र के चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान से 42 वर्षीय राजेश चन्द्र वंशी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक हीरापुर हाटिया मोड़ में मोबाइल डाउनलोडिंग की दुकान चलाता था।

बताया जा रहा है कि बीती रात दुकान बंद करने के बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह चीरागोड़ा मैदान में उसका शव पड़ा मिला।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि सूद में पैसों के लेन-देन को लेकर गौतम नामक व्यक्ति से मंगलवार को राजेश की कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव उठाने का विरोध किया और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *