टीम अनंत सोच 

धनबाद: फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी की बैठक बैंक मोड़ चैंबर कार्यालय में हुई जिसमें मुख्य रूप से जिला चैंबर कार्यालय के लिए कोष की उपलब्धता, जिला चैंबर के संविधान के संशोधन बंद, एनएच 32 के पुन: चालू कराने, जिला चैंबर के व्हाट्स्एप्प ग्रुप में राजनीतिक पोस्ट नहीं डालने एवं बिजली कटौती को लेकर आंदोलन करने पर चर्चा हुई। 

कोष के लिए सभी चैंबर से कम से कम 11,000/- रूपये लेने की बात कही गई है। इसके अलावे पचास हजार एवं एक लाख रुपए देकर विशेष सदस्य बनाने की बात कही गई जिन्हें संरक्षक के रूप में रखा जायेगा तथा उन्हें जिला चैंबर में होने वाले चुनाव में वोटिंग का भी अधिकार प्राप्त होगा। साथ ही साथ जिला चैंबर का सोविनेयर तैयार कर विज्ञापन लेकर कोष में वृद्घि करना एवं लाॅटरी कूपन निकाल कर पैसा इकट्ठा करने की बात कही गई। साथ ही जिला चैंबर को डिजिटल बनाने को लेकर वेबसाइट बनाने की बात की गई। कार्यालय के कोष के लिए सदस्यों को अपने माता-पिता की स्मृति में कम से कम 11,000/- लेकर शिलापट्ट पर नाम लिखा कर स्वीकृत करने की बात कही गई। 

संविधान संशोधन को लेकर गठित संविधान समिति को जल्द बैठक कर संविधान संशोधन पर चर्चा करने की बात कही गई है। 

बंद एनएच 32 को फिर से चालू करने के लिए जिला चैंबर के तरफ से बड़े आंदोलन करने की जरूरत पर सहमति बनी।

लचर बिजली व्यवस्था एवं कटौती को लेकर धनबाद विधुत विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन देने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को लेकर कार्यालय चलने का आह्वान अध्यक्ष चेतन गोयनका ने किया जिस पर चैंबर के उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी सहमति दी।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री चेतन गोयनका ने की तथा मंच संचालन महासचिव अजय नारायण लाल ने की।

आज की इस बैठक में बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल, सचिव लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी, धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के सचिव अमोद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन, हटिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, सरायढेला चैंबर के अध्यक्ष श्रवण सिन्हा, बाजार समिति चैंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता,सचिव विकास कंध्वे, मोटर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशल सिंह, फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील सिंह, लोयाबाद चैंबर के सचिव सुनील पांडे, केंदुआ पुल चैंबर के राजेश गुप्ता, वस्त्र व्यवसायी संघ के घनश्याम नारनोली, नावाडीह बारामुड़ी चैंबर के अध्यक्ष देवाशीष पाल, निंरकारी चौक चैंबर के संजय कथुरिया, ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, पंकज भुवानिया, झरिया चैंबर के बंटी जायसवाल, पुटकी चैंबर के केदार बरनवाल, बस्ताकोला चैंबर के अजय वर्मा सहित विभिन्न चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *