टीम अनंत सोच 

धनबाद: हीरापुर तेलीपाड़ा रोड स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स में आई बॉक्स शोरूम के समीप मंगलवार को नए साड़ी शोरूम ‘पहनावा’ का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर शोरूम के संचालक विमलेश कुमार के पिता सुबोध कुमार नोनिया, राम रतन चौहान, पार्वती देवी, डॉ नंदन कुमार, रीना देवी एवं लखपतिया देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शोरूम के सफल संचालन की कामना की।

https://ananthomeoseva.online/constipation-वर्तमान-समय-की-सबसे-बड़ी/

इसके बाद शोरूम संचालक विमलेश कुमार एवं संचालिका चंचल देवी की पुत्री तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची प्रिया ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान चंचल देवी ने बताया कि ग्राहकों के स्वागत के लिए शोरूम में पूरे सप्ताह तक सभी खरीदारी पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शोरूम में विभिन्न प्रतिष्ठित ब्रांडों की साड़ियां, सूट एवं अन्य परिधानों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि ‘पहनावा’ में हर वर्ग और हर बजट के ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण और नवीनतम डिज़ाइन के वस्त्र रखे गए हैं। उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता न पड़े।

समारोह में आर्य प्रियांशु, रंजीत कुमार चौहान, श्रवण कुमार, बबीता देवी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *