टीम अनंत सोच 

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद एवं केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सीपीडब्ल्यूडी परिसर में किया गया, जहां मुख्य अभियंता एवं कार्यपालक निदेशक, आईआईटी आईएसएम परियोजना, सीपीडब्ल्यूडी, श्री उज्ज्वल कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेंद्र सिंह तथा ब्लड डोनेशन प्रोग्राम पदाधिकारी सुश्री बेनजीर परवीन उपस्थित रहीं। वहीं सीपीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता सूरज प्रकाश एवं मल्टी टास्किंग स्टाफ कुमार गौरव ने भी शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई।

रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के आजीवन सदस्य कुमार चमन सिंह ने भी रक्तदान किया। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा जेएमएम के वरिष्ठ सदस्य भी हैं।

शिविर में कुल 18 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त का संग्रह एसएनएमएमसीएच धनबाद ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया, जबकि पीएमसीएच एवं जालान अस्पताल के ब्लड बैंक ने भी रक्त संग्रह कर अपने-अपने ब्लड बैंक के लिए सुरक्षित किया। 

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *