
टीम अनंत सोच
धनबाद: समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने सदर अस्पताल धनबाद के उपाधीक्षक को पत्र लिखकर ईमेल कर बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद वर्षों से लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित महिला का बंध्याकरण ऑपरेशन असफल होने के कारण दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा, लेकिन अब तक किसी भी ऑपरेशन का भुगतान नहीं किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से संबंधित महिला को भुगतान दिलाने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन मामला कभी सिविल सर्जन कार्यालय तो कभी अन्य विभागों का हवाला देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने इसे गरीब एवं पीड़ित महिला के साथ अन्याय बताते हुए प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने और लंबित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने कहा कि बंध्याकरण असफल होने के बाद दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा, इसके बावजूद दोनों मामलों का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। उन्होंने इसे गंभीर और चिंताजनक बताते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।
इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त धनबाद, रोगी कल्याण समिति सदर अस्पताल की अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह, सिविल सर्जन धनबाद, डाॅ आलोक विश्वकर्मा तथा परिवार नियोजन कल्याण विभाग, झारखंड के निदेशक डॉ सुनील कुमार को भी भेजी गई है।
