टीम अनंत सोच 

धनबाद: सिविल सर्जन कार्यालय,धनबाद के निर्देश पर मंगलवार को उन्नति ट्रस्ट के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरकुंडा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ट्रस्ट के सदस्यों, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 17 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविर के दौरान लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई।

इस अवसर पर निरसा के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ मृणाल श्रीवास्तव, चिरकुंडा के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ शुभम चौधरी, उन्नति ट्रस्ट के चेयरमैन एवं मनोवैज्ञानिक डॉ देवेंद्र कुमार, ट्रस्ट की सचिव पिंकी देवी, ट्रस्टी मो. फिरोज, सहिया साथी रिजवाना प्रवीण तथा बिथू खातून ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *