टीम अनंत सोच 

धनबाद: धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बनी सभी दुकानों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे की आईडब्ल्यू शाखा के अधिकारी राजेश पासवान,उमेश कुमार यादव और प्रवीण देव ने अभियान का नेतृत्व किया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम भी मौके पर पूरी तरह तैनात रही।

अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद मस्जिद रोड कमेटी के सचिव विक्की खान ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से आईडब्ल्यू अधिकारी राजेश पासवान की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पहल के कारण वर्षों से रेलवे भूमि पर चला आ रहा अतिक्रमण समाप्त हो सका। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए इसी तरह नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *