

टीम अनंत सोच
धनबाद: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला ओलंपिक संघ की ओर से शनिवार को मेमको मोड़ स्थित 99 ग्रुप के सभागार में एथलीट अचीवमेंट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 37 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद धनबाद जिला ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को एथलीट अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यक्तित्व का भी समुचित विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और संतुलित व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षा के साथ स्वस्थ शरीर की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल इस दिशा में प्रभावी माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करने और अपने प्रदर्शन में सुधार लाते हुए धनबाद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुराग डोकानिया, सुनील कुमार, अमित सुल्तानियम, वर्जिस एकराम और महेश मोदी मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों को मिला सम्मान
एथलेटिक्स: आशा कुमारी, रौशन कुमार
आर्चरी: तन्मय कुमार सिंह, सिमरन कुमारी
बैडमिंटन: सूजल रक्षित, संकल्प सिंह
बास्केटबॉल: आयुष्मान सिंह
चेस: वेदांत राजेश, अवैज्ञान सिंह
फुटबॉल: ललिता कुमारी, इजाज कुरैशी
गतका: विनायक वैभव, शराबि प्रिया
हैंडबॉल: रौशन कुमार, हर्ष कुमार
जूडो: अलाफिया जोहा, यश राज
कबड्डी: मुस्कान कुमारी, स्नेहा कुमारी
कराटे: रत्नेश पाठक, प्रिया केशरी
लॉन बॉल: कविता कुमारी, आलोक लकड़ा
नेटबॉल: संजय गोराई, आयुष कुमार
शूटिंग: राधिका वर्मा, अविनाश सिंह देव
टेबल टेनिस: स्नेह लता शंकु, सत्यम सौर्य
ताइक्वांडो: श्रेया कुमारी, अनुष्का कुमारी
थांग-ता: संचिता मुखर्जी, सौरभ भारती
वॉलीबॉल: आदर्श राज, अल्ताफ सकिर
योगासन: आराध्या सिंह, आयुष बर्मन
समारोह में धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एस.एम. हाशमी, वरीय उपाध्यक्ष रेजा इस्तयाक एवं जुबैर आलम, महासचिव रंजीत केशरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह विर्दी एवं संतोष कुमार सिंह, अपर सचिव सूरज प्रकाश लाल, संयुक्त सचिव मृदुल बॉस, पप्पू कुमार, मनोज शर्मा, सूरज वर्मा एवं प्रियरंजन कुमार तथा कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।

