टीम अनंत सोच 

धनबाद: भादो अमावस्या के पावन अवसर पर धनबाद के हीरापुर हटिया स्थित काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर मां काली की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर मां काली के जयकारों से गूंज उठा।

विशेष पूजा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं परिवार के लोग मां काली के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मां काली की आराधना की।

पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और महाभोग का वितरण किया गया। महाभोग ग्रहण करने के लिए भी भक्तों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

मां काली के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा कि इस मंदिर के प्रति उनकी गहरी आस्था है। उनका मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन और श्रद्धा के साथ मां काली से अपनी मनोकामना मांगता है, मां उसकी हर इच्छा पूरी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *