ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सड़क पर उतरे इंडिया गठबंधन के नेता-कार्यकर्ता

टीम अनंत सोच 

धनबाद: वोट चोरी के आरोपों को लेकर धनबाद में इंडिया गठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गठबंधन के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। गांधी सेवा सदन से डीआरएम चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीआरएम चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे धनबाद जिला कांग्रेस प्रभारी शकील अख्तर अंसारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है। इसी बीच एसआईआर के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और इसका सीधा फायदा भाजपा को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करता है। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *