
टीम अनंत सोच
धनबाद: विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि राजा तालाब झरिया की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तालाब के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए कार्यों के उद्घाटन के अवसर पर गंगा आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है।
उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने सभी से समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय पर तैयारियां पूरी करने की अपील की।
विधायक ने झरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से एक नवंबर को राजा तालाब पहुंचकर गंगा आरती एवं दीपोत्सव में शामिल होने और इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

