बेकारबांध छठ घाटों पर एसएसपी, नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश

टीम अनंत सोच 

धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम की ओर से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत रणधीर वर्मा चौक से हुई, जिसे नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में शामिल अधिकारी, नगर निगम के कर्मचारी और स्कूली बच्चे बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर पार्क तक पहुंचे।

इस कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, सभी सहायक नगर आयुक्त, निगमकर्मी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ के समापन के बाद बेकारबांध स्थित छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी, नगर आयुक्त, सिटी एसपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने स्वयं श्रमदान करते हुए घाटों की साफ-सफाई की। अधिकारियों ने सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर आम लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर निगम की ओर से लोगों से अपील की गई कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। घर, मोहल्ले, सड़क और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ और स्वस्थ धनबाद का सपना साकार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *