17 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

टीम अनंत सोच 

धनबाद: बकाया मानदेय के भुगतान और बिजली बिलिंग में कथित अनियमितताओं के विरोध में झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने 18 नवंबर को अर्धनग्न प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में संघ के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को ऊर्जा मित्र विद्युत अधीक्षण अभियंता अंचल कार्यालय से प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसके बाद रणधीर वर्मा चौक होते हुए विद्युत महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता, विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के मिश्रित भवन स्थित कार्यालय तक मार्च करेंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 17 नवंबर तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो आंदोलन जारी रखा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि ऊर्जा मित्र लंबे समय से बकाया मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। इस मुद्दे को लेकर संघ की ओर से जेबीवीएनएल और पावर ग्रिड सर्विस प्रोवाइडर बिलिंग एजेंसी के खिलाफ लगातार विरोध जताया जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने ऊर्जा मित्रों की लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *